फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: परीक्षा ड्यूटी में शिक्षक न भेजने पर 45 प्रधानाचार्यों को नोटिस

Sun, 19 Feb 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा में असहयोग करने वाले 45 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। 20 फरवरी को सभी प्रधानाचार्य नोटिस का जवाब डीआईओएस के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ऐसा न करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की 16 फरवरी से शुरू परीक्षा में 45 स्कूलों के 143 शिक्षकों की परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी लगाई गई थी। इनके शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। नोटिस में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा ड्रयूटी से गैरहाजिर कार्मिक के खिलाफ विनियम 109 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएट डीआईओएस अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की कमी के कारण पहले दिन की परीक्षा में व्यवधान पैदा हुआ। ऐसे में जिन स्कूलों के शिक्षक ड्यूटी पर नहीं गए, उनके प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 20 फरवरी को तलब किया गया है।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें