फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोर्ड परीक्षा में असहयोग करने वाले 352 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 352 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। पहले दिन की परीक्षा से लगातार गैरहाजिर चल रहे इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
हाईस्कूल एवं इंटर की 22 फरवरी से शुरू बोर्ड परीक्षा में 13 एडेड समेत 352 वित्तविहीन शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक पद पर ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा खत्म होने वाली है, लेकिन यह शिक्षक अभी तक न तो अपने स्कूल से रिलीव हुए और न ही ड्यूटी ज्वाइन की। इन शिक्षकों के ड्यूटी न करने पर परीक्षा में अव्यवस्था पैदा हुई। बेसिक से शिक्षक लेकर परीक्षा कराई गई। डीआईओएस शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि नोटिस का आठ मार्च तक उनके कार्यालय से संतोषजनक जवाब मांगा गया है। अन्यथा बोर्ड परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 शिक्षकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी बीच में छोड़कर भागे 108 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। मंगलवार को डीआईओएस शिवपूजन द्विवेदी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए आदेश जारी किया है। डीआईओएस ने बताया कि कार्रवाई के घेरे में आए शिक्षकों ने स्कूल से रिलीव होकर परीक्षा केंद्रों में ज्वाइन किया। इसके बाद परीक्षा ड्यूटी करने नहीं आए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें