फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसी ने नहीं छोड़ा चुनावी मैदान, सभी 15 प्रत्याशी ठोक रहे ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लोकसभा के चुनावी समर में वैध नामांकन वाले सभी 15 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। सोमवार को नामांकन वापसी के इंतजार में जिला निर्वाचन कार्यालय में दोपहर तीन बजे तक इंतजार हुआ। इसके बाद दलीय तीनों प्रत्याशियों को पार्टी के निर्धारित चुनाव चिह्न और अन्य को निर्दलीय चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों में सपा प्रत्याशी नरेश चंद्र उत्तम को साइकिल, भाजपा प्रत्याशी निरंजन ज्योति को कमल, बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह सचान को हाथी चुनाव चिह्न मिला है। इनके अलावा परिवर्तन समाज पार्टी प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह को ऑटो रिक्शा, अखिल भारतीय परिवार पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार को केतली, विकास इंसाफ पार्टी प्रत्याशी नीरज लोधी को गन्ना किसान, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी राजबहादुर को फलों से युक्त टोकरी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
इसी तरह सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी प्रत्याशी राजेश कुमार पटेल को कटहल, राष्ट्र उदय पार्टी प्रत्याशी रामकिशोर को ट्रक, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रत्याशी रामबिहारी को बांसुरी, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी प्रत्याशी जयचंद्र कुमार को स्कैनर, निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप कुशवाहा को कैमरा, प्रत्याशी जितेंद्र कुमार मौर्य को प्रेस, प्रत्याशी पंकज अवस्थी को सेब, निर्दलीय प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह को हेलमेट चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
अपने प्रमुख प्रत्यशियों को जानें:-

फोटो-58-साध्वी निरंजन ज्योति
नाम-साध्वी निरंजन ज्योति
निवासी-161 रमेडी जेल तालाब रोड हमीरपुर
शैक्षिक योग्यता-इंटरमीडिएट
कुल चल-अचल संपत्ति-ढाई करोड़

फोटो-59-नरेशचंद्र उत्तम
नाम-नरेशचंद्र उत्तम
निवासी-लहुरी सरांय फतेहपुर
शैक्षिक योग्यता-एलएलबी
कुल चल-अचल संपत्ति-5.59 करोड़

फोटो-60-डॉ.मनीष सिंह सचान
नाम- डॉ.मनीष सिंह सचान
निवासी-1220 किदवईनगर पुखरायां नगर पालिका रोड तहसील भोगनीपुर, जिला कानपुर
शैक्षिक योग्यता-एमबीबीएस
कुल चल-अचल संपत्ति-6.76 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें