फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन निरस्त होने की जानकारी नहीं, स्टेशन पहुंचे यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। त्योहार के दौरान स्टेशन पर चार ट्रेन अप और डाउन दोनों निरस्त होने पर यात्रियों को परेशानी हुई। जानकारी के अभाव में स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर अन्य साधनों के लिए भटके।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन दोहरीकरण का काम हो रहा है। इसलिए स्टेशन पर अप-डाउन लाइन पर ठहरने वाली चौरी-चौरा, कालिंदी, देहरादून एक्सप्रेस के साथ एक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज दिल्ली को निरस्त किया गया है। यह ट्रेनें 21 अक्तूबर तक स्टेशन नहीं आएंगी। त्योहारी सीजन के अलावा अन्य दिनों में भी स्टेशन से इन ट्रेनों से दो से तीन हजार यात्री गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज व कानपुर तक सफर करते हैं। रोज की तरह यात्री रेलवे स्टेशन शुक्रवार को भी पहुंचे, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से मायूस होकर लौटे।

सूबेदारगंज से कानपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अगले तीन दिनों तक मनोहरगंज तक संचालित होगी। पैसेंजर ट्रेन सुबह 6.40 से मनोहरगंज से चलकर सुबह 8.41 बजे फतेहपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन



कुसुंभी निवासी महेश दुबे ने बताया कि वह कालिंदी ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पर आए। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आरक्षित टिकट भी है, लेकिन ट्रेन निरस्त है। अब दूसरे संसाधनों से शिकोहाबाद जाएंगे।

राधानगर निवासी मोहित ने बताया कि दीदी के यहां देहरादून करवा का समान लेकर जाना है। स्टेशन से देहारादून एक्सप्रेस निरस्त बताई जा रही है। अब कानपुर जाकर देहरादून के लिए गाड़ी पकड़ेंगे।

पहले सूबेदारगंज से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का रद्द करने का आदेश था। त्योहार को देखते हुए ट्रेन को मनोहरगंज से कानपुर तक संचालित किया गया। जंक्शन पर काम होने के कारण ट्रेन निरस्त की गई है।
अमित सिंह, पीआरओ
-

रेलवे स्टेशन से अचेत अवस्था में मिले एडवोकेट की मौत
फतेहपुर। सिविल लाइन निवासी एडवोकेट रहस बिहारी श्रीवास्तव (55) शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वह दोपहर करीब 12.30 बजे प्लेटफार्म दो पर अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें स्टेशन से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रेलवे टीआई संजीत सिंह ने बताया कि उनके पास से टिकट नहीं मिला है। इससे वह कहां जा रहे थे ये बताया नहीं जा सकता है। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रहस बिहारी श्रीवास्तव शहर में वकालत करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें