फोटो - 15 - चौडगरा चौराहे से गुजरता ओवरलोड डंपर।
चौडगरा। मौरंग गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रक बेधड़क हो चल रहे हैं। विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण मौरंग कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। बिंदकी-चौडगरा मार्ग ओवरलोड वाहनों के चलने के कारण काफी समय तक गड्ढों में तब्दील पड़ा रहा। जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद पहुर से जोनिहा तक निर्माण कराया गया। लेकिन पहुर से चौडगरा मार्ग अभी भी गड्ढों में तब्दील है। जहानाबाद विधायक राजेंन्द सिंह पटेल की शिकायत के बावजूद अभी तक लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू नहीं कराया। इस रोड पर मौरंग गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रक दिन रात बेखौफ हो कर निकल रहे हैं। जिससे हादसों का खतरा भी मंडराता रहता है। परिवहन विभाग इन ट्रकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। एआरटीओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि रोजाना ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच की जा रही है। जल्द ही चौडगरा रूट पर भी जांच की जाएगी। संवाद