फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बनारस, जौनपुर, गाजीपुर के लिए नहीं बस सेवा, परेशान हुए प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टॉप से बनारस, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर तक बस सेवा न होने से अभ्यार्थी परेशान रहे। शहर से केवल प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बांदा व लोकल रूटों तक ही बस सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे शहरों से अभ्यार्थी शहर पहुंच रहे हैं। वहीं जिले के युवाओं को दूसरे शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए सुबह बस स्टॉप पर पहुंच गए। लेकिन बस स्टॉप से बनारस, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर रूट पर बस सेवा न होने से अभ्यार्थी परेशान हो गए। जिला मुख्यालय से करीब 117 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 60 बसें कानपुर-प्रयागराज रूट व 20-20 बांदा व लखनऊ व अन्य 17 बसों को लोकल रूट के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें