फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नीट कल, शामिल होंगे 1013 परीक्षार्थी

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नीट परीक्षा की तैयारी पूरी हो गईं। सात मई को जिले के तीन केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 1013 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

बनाए गए तीन केंद्रों में मदर सुहाग एजुकेशन सेंटर लोधीगंज, चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांश नगर और वाणी इंटरनेशनल स्कूल चौडगरा शामिल हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को केंद्रवार परीक्षार्थियों का आवंटन जारी कर दिया है।
मदर सुहाग एजुकेशन सेंटर में 149, चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 456 और वाणी इंटरनेशनल स्कूल में 408 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें