फतेहपुर। एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण किया। शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने पेड़-पौधों के महत्व पर जनकारी दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। एनसीसी छात्रों ने बताया कि हमारा उद्देश्य धरती को हरा भरा बनाना है। ऑक्सीजन की समस्या दूर करने के लिए पौरोपण अनिवार्य है। इस मौके पर कर्नल बृजेश पठानिया, लेफ्टिनेंट रोहित दत्त, वैभव श्रीवास्तव, अनामिका कुमारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)