फतेहपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सी प्रमाण पत्र परीक्षा 18 अक्तूबर को होगी। परीक्षा के लिए महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिन कैडेटों को परीक्षा के संबंध में जानकारी नहीं है, वह अपने शिक्षण संस्थान से संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
डीआईओए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी को मास्क, सैनिटाइजर, क्लिप बोर्ड, पानी की बोतल साथ लाना अनिवार्य होगा।