फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एनसीसी का 21 से 30 मई तक वार्षिक प्रशिक्षण

Thu, 22 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एनसीसी 60 यूपी बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजन 21 से 30 मई तक वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में किया जा रहा है। शिविर में बांदा, अतर्रा, खागा व जनपद से करीब पांच सौ एनसीसी कैडेट्स, अधिकारी व कर्मचारी भाग ले रहे हैं। कर्नल बृजेश पठानिया ने शिविर के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि कैडेटों को शिविर के तीन प्रमुख लक्ष्य अनुशासन, समय की पाबंदी व स्वास्थ्य को अपनाने की सलाह दी। कहा कि कैंप में कैडेट्स को हथियारों की जानकारी, फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, युद्ध कौशल व क्षेत्ररक्षण आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप, बाढ़ जैसी स्थितियों में राहत और अग्निशमन के अभ्यास भी कराए जाएंगे। विकास व व्यक्तित्व निर्माण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे छात्र जीवन में आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि यह वार्षिक शिविर न केवल प्रशिक्षण का एक अवसर है, बल्कि युवा कैडेट्स के जीवन को अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व से जोड़ने का भी माध्यम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें