फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला चोक, सड़क पर भरा गंदा पानी

Fri, 03 Mar 2017 01:01 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
शहर के रानीकालोनी में सड़क पर भरा गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के रानी कालोनी का नाला चोक होने से मुख्य सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। पानी में बजबजाते कूड़े की दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के आबूनगर से एसपी आवास को जोड़ने वाली यह सड़क गंदे पानी से बजबजा रही है।

कई दिन से नाला चोक होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है। पानी में कूड़ा कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है। नाक पर रूमाल रखकर लोगों को निकलना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद का ध्यान इन समस्या की ओर नहीं है।

सफाई निरीक्षक आबिद अली का कहना है कि सफाई नायक को मौके पर भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें