फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फरार, सभी मुल्जिमों पर दोष सिद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। करीब 17 वर्ष पूर्व चुनाव प्रचार में निकले लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर देने और दो पर जानलेवा हमले मामले में शनिवार को दोषी साबित होने पर ब्लॉक प्रमुख पति अपने घर से फरार हो गए। मामले में तीन लोगों पर दोष साबित किया गया है। सोमवार को तीनों को सजा सुनाई जाएगी। अदालत ने फरार मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

मामला खखरेरु थानाक्षेत्र के कुढ़वापर गांव में 18 अक्तूबर 2005 की शाम सवा सात बजे का है। वादी महेश चंद्र पांडेय बीडीसी प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद के साथ समर्थन में अपने गांव के श्याम नारायण, शिवरूप सिंह और वरुण पांडेय के साथ प्रचार के लिए कुढ़वापर गांव गए थे।
प्रचार समाप्त करके जैसे ही गांव के बाहर आए बोलेरो गाड़ी से राजू उर्फ राज नरायण सिंह, दरोगा उर्फ कुंज बिहारी और छविलाल सोनकर राइफल और तमंचे लेकर पहुंचे और उन्हें घेरकर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

गोली लगने से श्याम नरायन मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि महेशचंद्र पांडेय, वरुण और शिवरूप गोली लगने से घायल हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को एकत्र होता देख मुल्जिम मौके से फरार हो गए। इसके बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। राज नरायण सिंह उर्फ राजू की पत्नी प्रदीपिका सिंह वर्तमान में धाता ब्लॉक प्रमुख हैं।
हत्या के मामले में न्यायालय के समक्ष 10 गवाहों ने बयान दर्ज कराए। वादी पक्ष से सहायक शासकीय अधिवक्ता शिव किशोर वर्मा ने पैरवी की। शनिवार को अदालत ने तीनों आरोपियों पर दोष सिद्घ कर दिया। अब सजा सोमवार 18 जुलाई को सुनाई जाएगी।
शनिवार को दोष सिद्घ होने से पूर्व सभी मुल्जिमों को अदालत के समक्ष प्रस्तुत होना था, मगर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह अपने घर से ही फरार हो गए। जिस पर फास्ट ट्रैक दो की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें