फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मैरिज हाल मालिक भाइयों समेत चार पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोनिहा। फरीदपुर गेस्ट हाउस में चौकीदार की मौत के मामले में बिंदकी पुलिस ने मैरिज हाल मालिक भाइयों समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ कर जांच शुरू की है। आरोपियों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर चौकीदार की पिटाई की थी। इसके बाद शव फंदे पर लटकता मिला था। मलवां थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी बाबुली नोनिहा का पुत्र गेंदालाल (17) करीब तीन साल से फरीदपुर के अक्सा मैरिज हाल में चौकीदारी करता था। उसकाशुक्रवार शाम मैरिज हाल के टीनशेड पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला था। शरीर पर चोट देखकर परिजनों ने मैरिज लान के संचालक और कोटेदार अफसर उर्फ पप्पू खान, संचालक भाई जुबैर खान समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में मृतक के भाई विमल की तहरीर पर पुलिस ने मैरिज हाल संचालक भाइयों समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। भाई का आरोप है कि अक्सर गेंदालाल के साथ संचालक मारपीट करते थे। किसी बात पर 10 मई को भी मारापीटा था। इसके बाद दोनों शुक्रवार को बाइक से घर आए और गेंदालाल को साथ ले गए थे। जहां मारापीटा और बिजली करंट लगाकर मार डाला। इसके बाद फांसी का रूप देने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम के बाद चौकीदार के शव का गांव में ही खेत पर अंतिम संस्कार किया गया। घटना से भाई, बहन राखी, मां सतरूपा का हाल बेहाल दिखा। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें