फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेंदा यमुना पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू

Fri, 01 Mar 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31-दतौली-बेंदा यमुना पुल से निकलते भारी वाहन। संवाद
विज्ञापन

- आए दिन घंटों जाम से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड और फतेहपुर को जोड़ने वाले दतौली-बेंदा यमुना पुल से गुरुवार शाम 7 बजे से भारी वाहनों समेत ट्रकों के लिए आवागमन खोल दिया गया। आठ महीने बाद दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ भारी वाहनों के गुजरने से राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे का दतौली-बेंदा यमुना पुल मार्च 2023 में क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रयागराज से सेतु निगम और दिल्ली की सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की सर्वे टीम ने जांच के बाद यमुना पुल को जर्जर घोषित कर दिया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया था। जून 2023 से सन फील मोरेर इंडिया लिमिटेड कंपनी पुल की मरम्मत का काम शुरू किया। निर्माण पूरा होने के बाद 130 टन भार के साथ पुल का लोड टेस्ट किया गया। इसके बाद फरवरी माह में दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। गुरुवार रात से भारी वाहनों के आवागमन से ललौली रोड में यातायात का बढ़ा दबाव कम होगा और जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें