फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सातमील पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हैदरपुर इटौली निवासी छोटेलाल (38) रविवार रात किसी काम से सातमील जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है।