फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चारा काटने गई मां, बेटी पर हमला

Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घायल सदर अस्पताल में भर्ती। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आसोथर। थाना क्षेत्र बेसड़ी गांव में चारा काटने गई मां बेटी पर जानलेवा हुआ। हमले में घायल मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेसड़ी निवासी पुतन पुत्र राजपाल पासवान ने थाने में तहरीर दी कि पत्नी श्रीमती और बेटी खुशबू दो अन्य महिलाओं के साथ 29 सितंबर को 11 बजे राजकरन तिवारी के खेत में चारा काटने गई थीं। वहां पहले से मौजूद गांव का ही भीकखू पुत्र अयोध्या लोधी घास काटने को लेकर बेटी खुशबू को गाली गलौज करते हुए पीटने लगा। पत्नी श्रीमती बचाने दौड़ी, तो उसे भी गाली गलौज करते डंडे से मारपीट की। डंडा लगने से पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकडऩे प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें