असोथर। थाना क्षेत्र के सुसवन खुर्द गांव में तीन माह पहले निराशा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने सास व पति को जेल भेजा है। असोथर थाने के मनावा निवासी मुन्नू की पुत्री निराशा की शादी दो साल पहले सुसवन खुर्द निवासी दीपक कुमार पाल के साथ हुई थी। महिला की 23 अप्रैल को फंदे पर लटकी मिली थी। मां रामकली की तहरीर पर सास, ससुर, ननद पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार को सास रामपतिया व पति दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों को जेल भेजा गया है। (संवाद)