फतेहपुर। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला की कानपुर स्थित नर्सिंग होम में मौत हो गई। परिजनों ने शहर के एक नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी विनोद की 30 वर्षीय पत्नी रेनू वर्मा चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ा पर बुधवार को भर्ती हुई थी। प्रसव बाद रक्तस्त्राव न रुकने से महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए। नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम हाउस में महिला के देवर प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एचएमएस नर्सिंग होम संचालक की लापरवाही से इलाज के चलते मौत हुई है। बच्चा सुरक्षित है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।