फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आईडी हैक कर तीन हजार से अधिक बनाए जन्म प्रमाण पत्र

Sat, 03 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अतिरिक्त पीएचसी के प्रभारी की सीआरएस पोर्टल की आईडी हैक कर 3080 फर्जी जन्म और 235 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। मामले में प्रभारी की ओर से मुकदमा कराया गया है। फर्जीवाड़े के पीछे पुलिस विभागीय मामला मान रही है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिला भरतकूप थाना क्षेत्र के सिलखोरी निवासी डाॅ. विनय प्रताप चंदेल बहुआ ब्लॉक के बड़ागांव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि उनकी सीआरएस पोर्टल (सिविल रजिस्ट्रेशन पोर्टल) की आईडी का किसी ने दुरुपयोग किया है। आईडी से फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
उन्होंने 26 मई को सीआरएस पोर्टल की आईडी में मोबाइल नंबर अपडेट किया। इसके पहले आठ जनवरी से 20 मार्च के बीच किसी ने आईडी से 3080 जन्म प्रमाण पत्र और 235 मृत्यु प्रमाण पत्र देश के विभिन्न स्थानों में रहने वाले लोगों के जारी किए हैं। मामले की प्रभारी ने सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद एसपी को एक जून को शिकायती पत्र दिया। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी, कूटरचना और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच में आईडी का किसने दुरुपयोग किया है, इसका पता लगाया जाएगा। आईडी के बारे में किसी विभागीय व्यक्ति को ही जानकारी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें