फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 16 दिनों से मोबाइल से गायब नेटवर्क, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। क्षेत्र में 16 दिनों से मोबाइल फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है। इससे करीब 10 हजार निजी सिम का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। एक किमी की दूरी पर ही निजी कंपनी के टावर लगे हैं। कस्बे के मऊदेव के साथ आसपास के गांव बरवा, खूंटखाल, श्यामपुर, खदरी समेत अन्य गांव के लोगों के मोबाइल से 25 अगस्त से नेटवर्क गायब है। कस्बे के आनंद दीक्षित, शिव सिंह, राजू, संदीप, ज्ञान चंद्र आदि ग्राहकों ने बताया कि उन्हें रिश्तेदारों से बात करने के लिए घर से बाहर और छतों पर जाना पड़ता है, लेकिन वहां भी नेटवर्क नहीं आता। टावर के टेक्नीशियन शिव शंकर ने बताया कि जिन लोगों को यह समस्या है, वे टोल फ्री नंबर 121198 पर शिकायत दर्ज करा दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें