फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बरसात के बाद तेजी से होंगे मनरेगा के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों की भुगतान प्रक्रिया में आधार बेस पेमेंट पूरी तरह से लागू करें। इसके लिए हर जरूरी बिंदु को अच्छी तरह से समझ लें और अधिक से अधिक मजदूरों के बैंक खातों से आधार लिंक कराकर उसका सत्यापन जरूर किया जाए। इससे भुगतान में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे। यह निर्देश बीडीओ ऐरायां अशोक कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवों को दिए।
विज्ञापन

ऐरायां ब्लॉक में बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक हुई। मनरेगा श्रमिकों को आधार बेस पेमेंट पर जोर दिया गया। कहा कि ऐरायां ब्लॉक में 20 अमृत सरोवर हैं। इनमें कहीं पर कच्चा और कहीं पर पक्का काम होना है। बरसात के बाद जिन अमृत सरोवरों में पक्का काम नहीं हुआ है, वहां इसकी शुरूआत होगी। सरोवरों के किनारे सीढि़यां, कुछ सरोवर की दीवार को पक्का कराया जाएगा। इसके साथ ही सरोवर किनारे पाथ-वे का निर्माण होगा। बरसात के बाद ग्राम पंचायतों में जो चकमार्ग बंद पड़े हैं, उन्हें चिह्नित करके खुलवाना होगा। इसमें मनरेगा के मजदूरों से काम कराया जाएगा। ओडीएफ के लिए चिह्नित 17 राजस्व गांवों में बरसात के बाद काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें