संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। कस्बे से जाने वाले जोनिहां मार्ग में हो रहे अनियमितपूर्ण चौड़ीकरण कार्य की लोगों ने विधायक से शिकायत की। रविवार को विधायक राजेंद्र पटेल ने मार्ग का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गुणवत्ता विहीन कार्य देख कर विधायक ने साइट इंजीनियर को फटकार लगाई। अमौली से जोनिहां 32 किमी मार्ग का चौड़ीकरण करने का ठेका लखनऊ की एक कंपनी ने 25 करोड़ में लिया है। सड़क को डेढ़ मीटर चौड़ा करना है। जिसका लेपन कार्य मउदेव के पास चल रहा है। विधायक के निरीक्षण के दौरान जहां पर एंडोलेशन और उखड़ा हुआ डामर मिला। साथ ही थिकनेस भी कम मिली। इंजीनियर ने कहा वहां पर कोई लोनिवि का अधिकारी नहीं आता। ठेकेदार ने जो बताया है उसी हिसाब से काम करा रहे हैं। लोनिवि के अवर अभियंता डीके आर्या ने बताया कि रविवार की वजह से वह नहीं पहुंचे हैं, जबकि रोजाना जाते हैं। विभाग की डिजाइन के अनुसार सड़क निर्माण हो रहा है और थिकनेस की पेंटिंग की जा रही है। संवाद