फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हुसैनी सदाओं के बीच ताजियों का मिलाप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मोहर्रम की पांचवीं तारीख की रात एवं छठवें मोहर्रम के दिन उठाए करीब छह ताजियों ने निर्धारित मार्गों पर भ्रमण किया। दोनों ही दिन ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। या हुसैन की सदाओं के बीच बाकरगंज चौराहे पर निर्धारित समय पर सभी ताजियों का मिलाप हुआ। जुलूसों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। दोनों दिन के ताजियों पर अकीदतमंदों ने मुरादें पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया। इसके अलावा नई मन्नत मानने वालों ने भी ताजियों पर फूल चढ़ाकर शहीदान-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मोहर्रम की पांच तारीख की रात को महारथी, मसवानी, आबूनगर व खेलदार से छह ताजियों का जुलूस अपने-अपने इमामबाड़ों से अकीदतमंदों की बड़ी भीड़ के साथ उठाया गया। जुलूस में ढोल भी बज रहे थे। सभी ताजियों ने अपने निर्धारित मार्गों पर भ्रमण किया। रात में भ्रमण के बाद सभी ताजिया बाकरगंज पुलिस चौकी के सामने सुबह एकत्र हुए। जहां पर अकीदतमंदों की भीड़ व हुसैनी सदाओं के बीच ताजियों का मिलाप हुआ। बाद में सभी ताजिये अपने-अपने इमामबाड़ों को लौट गए।
जुलूस वाले मार्गों पर चाय, पानी के स्टाॅल भी लगाए गए। उधर, छह मोहर्रम को भी शहर के आबूनगर मुहल्ले से रमजानी, गरीब शाह, बासू खां, एजाजुल हसन, छोटू खां व अब्दुल मुस्सन के आधा दर्जन ताजियों का जुलूस दोपहर एक बजे उठाया गया। इसमें अलम अखाड़े भी शामिल रहे। सभी ताजिये अपने-अपने इमामबाड़े से उठकर मुहल्ले में ही भ्रमण करते रहे। सभी ताजिये आबूनगर पुलिस चौकी तक पहुंचने के बाद शाम पांच बजे समाप्त हो गए।
विज्ञापन



आज उठेंगे पलंग, होगा छूरी का मातम
शहीदान-ए-कर्बला की याद में मोहर्रम की सात तारीख पर रविवार को अलग-अलग मोहल्लों से तीन पलंगों का जुलूस निकाला जाएगा। जो प्रात: सात बजे से शुरू होकर अपने निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करने के बाद रात नौ बजे मुस्लिम इंटर काॅलेज के निकट समाप्त होगा। जुलूसों में सैय्यदवाड़ा के मुसद्दक हुसैन मुच्छू, अमरजई के जमील उद्दीन व बकंधा के आबिद अली के पलंग शामिल हैं। तीनों पलंगों का मिलाप होने के बाद मुच्चू की पलंग अपने इमामबाड़े पर पहुंचेगी। इतना ही नहीं मोहर्रम की सात की सुबह सैय्यदवाड़ा मुहल्ले में छूरी का मातम भी होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें