फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार दिन से लापता किसान का कुएं से शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। चार दिन से लापता किसान का शव मंगलवार को गांव किनारे स्थित कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

औंग कस्बा निवासी महेश कुमार (50) किसी काम से 17 मार्च की शाम घर से निकले थे। इसके बाद रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। वहीं, मंगलवार को गांव किनारे स्थित हाते में बने कुएं में लोगों ने उनका शव उतराता देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी और चारपाई के सहारे शव को कुएं से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। मौके पर पहुंचे भाई रमेश कुमार ने बताया कि महेश की पत्नी रानी देवी की लगभग 15 साल पहले आग से जलकर मौत हो गई थी। उनकी तीन पुत्रियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। एक 17 साल की पुत्री गुड़िया अविवाहित है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि महेश शराब लती था। नशे की हालत में कुएं में गिरने से मौत हो गई है। परिजनों ने शिवराजपुर गंगा घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें