फतेहपुर। शादी तय होने पर एक युवक ने युवती को बदनाम कर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दी है। परेशान परिवार ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि पति के मोबाइल में जिगनी निवासी वसी छह-सात दिन से फोन करता है। फोन पर पुत्री बातचीत कराने और शादी का दबाव बनाता है। शादी नहीं कराने पर उठा ले जाने की धमकी दी है। उसकी पुत्री की शादी दूसरी जगह तय हो गई है। पुत्री को बदनाम कर शादी तुड़वाने की धमकी देता है। पुत्री की होने वाली ससुराल में फोन कर निकाह नहीं करने की धमकी दी है। उसने नौ अप्रैल को फोन कर पुलिस से शिकायत पर बदनाम करने की फिर धमकी दी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की है।