फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आज आएंगे मत्स्य विभाग के मंत्री, कसेंगे अफसरों के पेंच

Sat, 28 Sep 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद आज जनपद दौरे पर रहेंगे। दोपहर दो बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम चार बजे से कलक्ट्रेट सभागार में वह खाद्य, मस्त्य, सहकारिता, परियोजना और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव नयन गिरि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वह मत्स्य नियंत्रण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे वह निरीक्षण भवन सभागार में भाजपा समेत सहयोगी दलों के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकनाथ निषाद मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद शाम सात बजे मंत्री प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। (संवाद)
-
मिडडेमील की तहरी और दाल के नमूने लिए गए
मिलावटी खाद्य वस्तुओं के खिलाफ अभियान, दुकानों पर भी हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जनपद में खाद्य वस्तुओं में मिलावट के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अभियान जारी है। विभागीय टीम ने शुक्रवार को पांच नमूने भरे हैं। टीम ने खागा के हरदों में उमेश चंद्र त्रिवेदी के प्रतिष्ठान से उबला दूध एवं मलाई के दो नमूने भरे हैं। साथ ही प्राथमिक स्कूलों में बनाए जा रहे मिड-डे-मील की तहरी और एक अरहर दाल का नमूना भरा है।
विज्ञापन

ये सभी नूमने जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच के बाद गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारियों को खाने-पीना का सामान ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ बेचने व बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित न करने का निर्देश दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें