फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
मलवां में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान व खड़ी पीड़ित शिक्षिका - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अल्लीपुर(फतेहपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित गोकुलधाम कॉलोनी निवासी शिक्षिका विजयकली के घर चोरी हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय के कम्पोजिट ग्रांट और शिक्षिका की बहन का मिलाकर कुल तकरीबन दो लाख रुपए पार कर दिए। चोर घर में रखे सोने के लॉकेट, 2 जोड़ी पायल, एलईडी टीवी, इनवर्टर सहित लगभग 2 लाख का सामान भी उठा ले गए। शिक्षिका ने बताया कि बहन की शादी में शामिल होने वह 11 दिसंबर को रनिया परिवार के साथ गई थीं। वह प्राथमिक विद्यालय ममरेजपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हैं। थानाध्यक्ष मलवां शेर सिंह राजपूत ने बताया की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें