- पहुर-खजुहा मार्ग पर अदमापुर नहर पुल के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। दूध देकर लौट रहे दूधिया पर शनिवार रात बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला किया। उसे लहूलुहान करने के बाद नकदी, मोबाइल छीनकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम निवासी सोनू यादव बाइक से शनिवार रात चौडगरा-बकेवर मार्ग पर ढाबों में दूध देकर घर जा रहा था। अदमापुर नहर पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दूधिया को रोका। उसके सिर पर लोहे की राड से हमला किया। लहूलुहान होने से बाइक से दूधिया गिर पड़ा। उसकी जेब से मोबाइल व 750 रुपए बाइक सवार छीनकर भाग निकले।
दहशत में दूधिया घर के बजाए पास ही एक ढाबे में पहुंचा। ढाबा मालिक ओम ने पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने दूधिया का क्लीनिक में इलाज कराने के बाद घर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अदमापुर नहरपुल व मवैया गांव के बीच कई घटनाएं हो चुकी है।
पुलिस पीड़ितों को टरका देती है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है। मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है।