फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के रारी गांव में शनिवार की देर रात बोरिंग मशीन लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने अधेड़ को रौंद दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। रविवार की भोर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रारी निवासी देवव्रत यादव देर शाम गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। गुलाब यादव के घर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे अचेत होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल ले गए। रविवार की भोर मौत हो गई। अधेड़ किसान की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। पिता भैरोदीन यादव उर्फ भोंदू यादव ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। तहरीर की बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशनपुर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।


दो दिन में पांच नलकूपों में चोरी
धाता। थाना क्षेत्र के उरई गांव में राम औतार, सलेमपुर के दिनेश सिंह और चंदन सिंह, सैदपुर के जगदीश सिंह व हरिश चंद्र सिंह के शुक्रवार व शनिवार की रात नलकूप के स्टार्टर चोर खोल ले गए। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नलकूप जंगल में लगे हैं। कोई रखवाली के लिए नहीं रहता है। चोरी की सूचना मिली है। संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें