फोटो-39-युवाओं से संवाद करते विधायक जय कुमार जैकी। स्रोत: स्वयं
बिंदकी। कस्बे के एक प्रतिष्ठान में रविवार को भाजपा के युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इसके बाद लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर युवाओं ने संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी रहे। उन्होंने युवाओं के साथ राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की। विधायक जैकी ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक एजेंडे के लिए युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, बिंदकी नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू और अन्य लोग मौजूद रहे।