बजरंगदल और विहिप की ओर से रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, शंकर पार्वती, श्री गणेश, दुर्गा जी, हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में घूमी शोभायात्रा पुन: अमौली कस्बे में मैदान में पहुंची। मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत संयोजक बीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हम सभी हिंदू एक हो जाएं तो ताक त बढ़ जाएगी। गाय, गंगा और गीता की रक्षा के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। राममंदिर जहां है, वहीं बनेगा। अयोध्या में भगवान राम के पूर्वज रहे हैं तो राममंदिर कहीं और कैसे बन सकता है। जो लोग भारत मां को मां नहीं मानते, हिंदुस्तान नहीं मानते, भारतीय संस्कृति व भगवा को स्वीकार नहीं करते उन्हें हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं। भगवान राम ने छुआछूत नहीं माना। सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़े। इसी तरह हम सबको एक साथ मिलकर देश को विकास की ओर ले जाना है। बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक आचार्य अजीत राज ने कहा कि हिंदू को अलग-अलग जाति के नाम पर बांटने की कोशिश होती है। राजनीतिक दलों की यह कोशिश कभी सफल नहीं होने देनी है। इस मौके पर विहिप अमौली प्रखंड के अध्यक्ष रवि ओमर, प्रकाश वीर, पंकज सिंह, रोहित, अनिल, ओम जी, शांतीलाल, जवाहरलाल, सतीश, जीतू हयारण मौजूद रहे।