फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पथ संचलन में अनुशासन व एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को नगर में विराट पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचलन सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा, जहां स्वयंसेवकों ने अनुशासन व एकता का संदेश दिया। विभाग प्रचारक शिवशंकर ने कहा कि देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए युवाओं को संगठित करना आवश्यक है। उन्होंने पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में सह विभाग संघ चालक कृष्णस्वरुप, जिला प्रचारक मोहित, नगर प्रचारक पुष्पमित्र, उदय पाल, राम अभिलाष, गजेंद्र सिंह, उमेश, रितेश सहित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें