फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पारा नौ डिग्री तक गिरा, जिला अस्पताल में बढ़े दमा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पारा नौ डिग्री सेल्यिस से नीचे पहुंचते ही जिला अस्पताल में दमा रोगी रोगियों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में रोगियों की लाइनें लग रही हैं। ठंड से होने वाली बीमारियों में सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी रोगियों का औसत 80 प्रतिशत पहुंच गया गया है। गुरुवार को न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस रहा। हल्के बादल होने के कारण पूरा दिन मौसम सर्द रहा। ऐसे में जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या 1331 रही। इनमें पांच प्रतिशत रोगी दमा से संबंधित थे।
विज्ञापन

इन रोगियों की लाइन वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनके सक्सेना की ओपीडी एक घंटे विलंब दोपहर तीन बजे तक लगी रही। उन्होंने बताया कि इस मौसम में पहली बार इतनी संख्या में दमा रोगियों की आमद रही। इतना ही नहीं ठंड से होने वाली बीमारियां भी पैर फैलाने लगी हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी, पतले दस्त जैसी बीमारियों के रोगी बढ़ गए हैं। 80 प्रतिशत रोगी इन्हीं बीमारियों से संबंधित जिला अस्पताल पहुंचे।
जिला अस्पताल में दमा रोगियों की दवा से लेकर इन्हेलर तक की पर्याप्त उपलब्धता है। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, पतले दस्त आने की दवाओं का भंडारण है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में कुशल डाक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पीके सिंह, सीएमएस
..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें