फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अतीक से जुड़े सदस्य पुलिस की सक्रिय सूची में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस सूची तैयार कर नामों का कर सकती खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। माफिया अतीक का जिले के कई ओहदेदारों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से जुड़ाव सामने आ रहा है। खखरेरू थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में अतीक से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद अहमद के परिवार का इतिहास खंगालने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
प्रकरण में पुलिस और भी लोगों का जुड़ाव खंगाल रही है। माफिया से कनेक्शन रखने वालों में शुरुआत में ही शहर के एक प्रापर्टी कारोबारी का नाम चर्चा में आया है। पुलिस कई लोगों को अतीक कनेक्शन की आशंका पर उठाकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की रडार में कई नाम शामिल हैं। उनकी हर गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अब इन नामों को सक्रिय सदस्य की सूची में डालने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सदर कोतवाली पुलिस ने करीब 20 नाम चिह्नित किया है। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।

कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने निकाला
विजयीपुर। किशुनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव स्थित एक कुएं में सोमवार सुबह उत्तम शुक्ला की गाय गिर गई। यह देेखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मदद के लिए दमकल को सूचना दी। दमकल पहुंचने से पहले ही गांव के अनिल कुमार समेत अन्य ग्रामीण कुएं में उतर गए। रस्सी के सहारे गोवंश को सकुशल बाहर निकाला लिया। (संवाद)
विज्ञापन

-
जमीन के विवाद में महिला समेत परिवार को पीटा
खागा। कोतवाली क्षेत्र के सत्तीबाग मजरे कस्बा सोहन रहने वाली मधुरिया देवी पति कोमल, बेटी पूजा, शिवांगी के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही चार-पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में मधुरिया और पूजा घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें