फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल में मिलने लगी बड़े ऑपरेशन की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारकों की सुविधा में इजाफा हुआ है। यह सुविधा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दौरे के बाद मिल सकी है। इससे पहले ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन रोकने के लिए बाहर से दवा मंगानी पड़ती थी। उनकी कीमत भी काफी होती थी। इस जेब कटौती से आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बड़े ऑपरेशन होने लगे हैं। ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए पाइपरसिलिन प्लस टैजोबेक्टम, एमिकासिन और मेट्रोजिल की डोज दी जाती है। ये इंजेक्शन ऑपरेशन के तीन दिन बाद तक सुबह, दोपहर और शाम को लगाए जाते हैं। ये डोज हर ऑरपेशन के बाद दिया जाना आवश्यक है, वरना इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। ये इंजेक्शन काफी महंगे हैं। एक की कीमत तीन से साढ़े तीन सौ तक है। ये इंजेक्शन पहले जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में आयुष्मान धारक मजबूरी में बाहर से दवा लाते थे। तीन दिनों में तीन से चार हजार रुपये तक जेब ढीली हो जाती थी। डिप्टी सीएम के दौरे के बाद ऑपरेशन की दवाएं आनन-फानन में भेजी गईं। इसका लाभ भी मरीजों को मिलने लगा है। इसके अलावा आयुष्मान कार्डधारकों के ऑपरेशन के लिए जरूरत के सामान के आर्डर में भी तेजी दिखाई जा रही है। इससे कोल्हे जैसे बड़े आपरेशन की वेटिंग कम होने लगी है। जिलेवासियों का अस्पताल पर विश्वास बढ़ रहा है और बड़े ऑपरेशन के लिए भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में मंगलवार को दो दवा विक्रेताओं के बीच टकराव हो गया था। यह मामला सीएमएस पीएन सिंह के कक्ष तक पहुंचा। उन्होंने दोनों को समझा बुझाकर मामला रफा दफा कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि बाहर से दवा लिखना और लिखवाना दोनों गलत हैं। अस्पताल परिसर में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. नितिन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसके लिए बेहतर दवाओं का ही प्रयोग किया जाता है। ये तीन दिनों तक हर दिन तीन टाइम दी जाती हैं। ये दवाएं अब जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं। इससे आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। उनका आयुष्मान कार्ड का पूरा पूरा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें