फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेशी पर आए मौरंग माफिया ने 50 लाख का गुंडा टैक्स मांगा

Thu, 25 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। खागा कोर्ट पेशी में आए मौरंग माफिया ने खदान संचालक से 50 लाख रुपये का गुंडा टैक्स मांगा है। गुंडा टैक्स नहीं पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के सितलूपुर निवासी जोगेंद्र पाल ने बताया कि वह तहसील क्षेत्र के एक खदान मालिक की मौरंग का काम देख रहा है। वह 22 मई को खागा कोर्ट आया था। करीब 12 बजे मनीष ओझा पेशी पर पहुंचा। उसे देखकर पास बुलाया। मनीष ने धमकी दी कि उसके बिना परमीशन के मौरंग का धंधा नहीं करोगे। ऐसा करने पर उसे यमलोक पहुंचा देगा। मौरंग का काम करना है तो उसके साथी संदीप तिवारी, संजय मिश्रा से मोबाइल पर संपर्क कर लो। उन्हें 50 लाख गुंडा टैक्स पहुंचा दो। उसने बोला कि यह बात खदान मालिक से कहो। वह स्वयं नौकरी कर रहा है। उसे मनीष ने जेल से बाहर आने पर देख लेने की धमकी दी। मनीष ओझा श्याम कालोनी रेलवे स्टेशन जिला बलरामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा तहसील क्षेत्र की खदानों में साथियों के साथ मिलकर अवैध खनन का कारोबार करता रहा है। लोगों से अवैध वसूली भी की है। अवैध खनन, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, लोगों का रुपये हड़पने के कई मुकदमे मनीष पर दर्ज है। मनीष के साथ उसकी पत्नी और सहयोगियों पर भी मुकदमे दर्ज हैं। विवेचक विवेक यादव ने बताया कि पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। बयान दर्ज कर आगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें