फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इटावा की युवती का धर्मपरिवर्तन और निकाह कराने में मौलाना गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

सदर कोतवाली आबूनगर नई बस्ती निवासी हाफिज मोहम्मद निजामउद्दीन को पुलिस ने इटावा की युवती के धर्म परिवर्तन और निकाह करने में गिरफ्तार किया है। युवती ने सदर कोतवाली में 19 अक्तूबर 2021 में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा की युवती का धर्म परिवर्तन और निकाह कराने वाले मौलाना को पुलिस 10 माह बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोबारा विवेचना में मौलाना का नाम शामिल किया गया। मामले में अभी गवाहों की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन


जीटी रोड स्थित एक लॉज में संचालित रहे आकांक्षा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. जुनैद खान को पुलिस ने इटावा की युवती के धर्म परिवर्तन और निकाह करने में गिरफ्तार किया था। युवती ने सदर कोतवाली में 19 अक्तूबर 2021 में मुकदमा दर्ज कराया था।

प्रकरण में सिर्फ डॉ. जुनैद के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार की थी। इस जानकारी पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने विवेचक को फटकार लगाई थी। मौलाना और गवाहों को आरोपी बनाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इस मामले में सदर कोतवाली आबूनगर नई बस्ती निवासी हाफिज मोहम्मद निजामउद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में युवती ने एक निकाह नामा पुलिस को दिया था। निकाह नामे में मौलाना और गवाहों के नाम थे। जिसके आधार पर मौलाना की गिरफ्तारी हुई है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मौलाना से पूछताछ की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें