फतेहपुर। देश की सीमा की सुरक्षा में डटे जवानों को प्रशासन ने पोस्टल बैलेट भेजे थे। अब उनकी वापसी होने लगी है। जिले से भेजे गए 4174 पोस्टल बैलेट में से 694 की प्राप्ति हो चुकी है। आयोग इनक ी प्राप्ति की अवधि दस मार्च को सुबह आठ बजे तक निर्धारित की है। वहीं वे सर्विस वोटर, जो जिले में रहकर अलग-अलग विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, उनका मतदान हो चुका है। अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि सेना के सर्विस वोटरों के मतदान प्रपत्र प्राप्त हो रहे हैं और आयोग के निर्देश पर सभी की स्कैनिंग कराई जाएगी।
अयाहशाह - 469 - 110 - 480
जहानाबाद - 1289 - 219 - 762
बिंदकी - 1043 - 100 - 659
फतेहपुर - 388 - 82 - 1654
हुसेनगंज - 301 - 63 - 482
खागा - 684 - 120 - 727