फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीले चावल देकर माता रानी का दिया बुलावा

विज्ञापन
फोटो-19-आमंत्रण देते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अमौली। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गापूजा कमेटी गायत्री परिसर में माता रानी का भव्य दरबार सजाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कमेटी के पदाधिकारी घरों में पीले चावल और पत्रक देकर कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। संस्था मंत्री उमेश त्रिवेदी ने बताया कि इस बार 20वीं दुर्गापूजा में कार्यक्रम को और भी वृहद रूप दिया गया है। इसमें जवाबी-कीर्तन मुकाबला, देवी जागरण समेत आध्यात्मिक कार्यक्रमों संग चिकित्सा शिविर, कृषि मेला, पेंशन शिविर, कथा, जल संचयन संकल्प अभियान सहित जन कल्याण की योजनाओं से भक्तों को लाभान्वित कराया जाएगा। इस मौके पर बृजेंद्र तिवारी, राजाराम ओमर, मुकेश ओमर, रवि ओमर, अखिलेश ओमर, आर्य कुमार पांडेय अक्कू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें