फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 28 Apr 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। दुपट्टे के फंदे से विवाहिता का पंखे पर शव लटकता मिला। भाई ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गांव निवासी प्रदीप रैदास की पुत्री कोमल देवी (23) की शादी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी रामसहाय रैदास के साथ हुई थी। परिजनों ने कोमल का शव कमरे पर लटकता देखा। ससुरालीजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कही। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में भाई कुलदीप ने बताया कि तीन मई 2022 को बहन की शादी की थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में वाशिंग मशीन, सोने की चेन की मांग करने लगे। बहनोई अक्सर बहन को पीटता था। बहन की गला दबाकर हत्या की गई, उसके बाद शव को लटकाया है। भाई ने पति रामसहाय, जेठ फूलचंद्र, जेठानी रामदुलारी, सास शोभा खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर बिंदकी नायब तहसीलदार अमरीश कुमार पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें