फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के गोपालपुर अढ़ैना निवासी धर्मराज की पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी 26 जनवरी 2023 को कानपुर पनकी थाने के गंगागंज महावीर नगर निवासी रिषभ वर्मा के साथ हुई थी। करीब छह माह बाद से पति, ससुर, सास, ननद दहेज में दो लाख रुपये, सोने की चेन व बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। सारे जेवरात छीन लिए। विरोध पर सास, ननद व पति कमरे में बंधक बनाकर भूखा रखते। उसके साथ 28 जुलाई को ससुरालियों ने मारपीट की। परिवार की अन्य महिलाओं को बुलाकर गाली गलौज कराई। उसने पिता को मोबाइल पर सूचना दी। पिता व अन्य परिजनों के आने पर उनसे भी ससुरालियों ने गाली गलौज और धमकी दी। पिता के साथ उसे भी घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें