फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रबंधक कॉलेज बंद करने पर अड़े, शिक्षक बचाने के लिए खड़े

Wed, 10 May 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वामी गोविंदपुरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक और शिक्षक आमने सामने आ गए हैं। प्रबंधक जितेंद्रानंद विद्यालय को बंद करने पर अड़े हैं। उन्होंने डीआईओएस को विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण को लेकर लिखापढ़ी की है। मंगलवार को विद्यालय के शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय बंद नहीं करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय की स्थापना स्वामी ईश्वरानंद महाराज ने कराई थी। उन्होंने ही नियमानुसार शिक्षक और अन्य कर्मचारी नियुक्त किए थे। विद्यालय की अच्छी साख है और बोर्ड परीक्षा केंद्र भी बन रहा है। इसके बावजूद वर्तमान प्रबंधक जितेंद्रानंद ने विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिखा पढ़ी की है। शिक्षकों का आरोप है कि प्रबंधक 2017 से शिक्षकों को वेतन भी नहीं दे रहे हैं। उनकी नीयत विद्यालय बंद करने की है। यह सारी संपत्ति ट्रस्ट की है। विद्यालय संचालित रहने पर संपत्ति सुरक्षित रहेगी। डीआईओएस राजेश कुमार शाही ने बताया कि शिक्षकों की बात प्रमुखता से सुनी गई है। मामले की जांच कराकर कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें