फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुराल में पत्नी को पीटा, कार से ससुर को 20 मीटर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। ससुराल आए युवक ने रास्ते में पत्नी को पीट दिया। विरोध पर ससुर को कार के शीशे में फंसाकर 20 मीटर तक घसीट ले गया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर ससुर को कार से गिराकर कर भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के खोटिला गांव निवासी शिवबालक ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री संध्या की शादी कानपुर बर्रा निवासी जितेंद्र सिंह के साथ हुई थी। जितेंद्र उसकी पुत्री संध्या को लेकर शनिवार रात गांव पहुंचा। इस दौरान रास्ते में संध्या को गाली गलौज कर पीटा। गांव पहुंचने के बाद संध्या को घर के बाहर छोड़ दिया। शोर सुनकर वह बाहर आए। उन्होंने दामाद को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दामाद ने कार का शीशा बंद कर लिया। कार के शीशे में उसका हाथ दब गया। उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गया। ग्रामीणों के पीछा करने पर शीशा खोलकर उसे नीचे गिराकर भाग निकला। थानाध्यक्ष धनंनजय सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें