फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 31 हजार दीपों से जगमगाएगा महामुनि श्रृंगी ऋषि आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बे के प्राचीन महामुनि श्रृंगी ऋषि आश्रम में 12 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस बार 31 हजार दीपों से आश्रम जगमग होगा।कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आकर्षक रंगोली और सुंदरकांड का आयोजन होगा। जिससे माहौल भक्तिमय बन जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा खरेला व आसपास के 24 गांव के लोगों की आस्था का प्रतीक श्रृंगी ऋषि आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस बार 31 हजार दीपों को जलाने की तैयारियां की गई हैं। महंत अचिंतय भारती ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्रा-छात्राओं द्वारा आश्रम परिसर में रंगोली सजाई जाएगी। इसके अलावा पेंटर शंकरलाल व श्याम सुंदर प्रजापति अपनी कलाकारी से चित्र बनाएंगे।
31 हजार दीपों को मंगाकर प्रज्वलित करने के लिए सवा क्विंटल सरसों के तेल और बत्ती की व्यवस्था की गई है। समापन पर प्रसाद वितरण होगा। महामुनि सेवा समिति, बजरंग दल कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के युवा सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें