फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर बना आग का गोला, हड़कंप

Tue, 14 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मुराइनटोला मार्ग में लीकेज होने से धू-धू कर जलता सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला में लीकेज होने पर एक सिलेंडर आग का गोला बन गया। दुकानदार ने सिलेंडर को सड़क पर फें क दिया और दुकान बंद कर दी। बीच सड़क में जलता सिलेंडर देख लोगों में दहशत फैल गई।  इससे आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मंगलवार को मुराइनटोला स्थित एक मिठाई की दुकान में दुकानदार बाबूलाल चाय बना रहा था। इसी दौरान लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। दुकान में बैठे लोग आग लगने से भाग खड़े हुए। आननफानन दुकानदार ने सिलेंडर को सड़क पर फेंक दिया और दुकान बंद कर दी। इसी तरह आसपास के दुकानदार भी दुकान बंद कर दिया। सड़क पर धू-धू कर जलता सिलेंडर देख राहगीर अपनी जगह पर ठिठक गए। सूचना फै लते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और सिलेंडर देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सड़क के दोनों ओर सड़क जाम हो गया। लोगों ने दमकल को सूचना दी हालाकि दमकल के पहुंचने से पहले आग बुझ गई। मुराइनटोला चौकी इंचार्ज परवेज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल दमकल बुलाई गई। हालांकि आग बुझ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें