फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के संचालित होते मिले 38 मदरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीएम के आदेश के बाद शुरू हुई मदरसों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को पूरी हो गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार जिलेभर में 38 मदरसे बिना मान्यता के संचालित होते मिले हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने जांच रिपोर्ट प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर दी है। अब यह रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रशांत ने बताया कि उनके साथ तहसीलों के एसडीएम और बीएसए की संयुक्त टीम ने मदरसों की पड़ताल की।
इस दौरान मदरसों के भवन, उनमें पेयजल, छात्र संख्या, शिक्षकों की संख्या, मदरसे में लागू पाठ्यक्रम, आय के स्रोत और मान्यता के बिंदुओं पर जांच की गई।
इन बिंदुओं के आधार पर फतेहपुर तहसील में 19, बिंदकी में 16 और खागा में तीन मदरसे बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए। अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की गई है, रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें