बिंदकी। लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में छापा मारा। टीम ने यहां से एक गुमशुदा किशोरी को बरामद किया है। किशोरी की गुमशुदगी की प्राथमिकी लखनऊ के थाना विभूति खंड में दर्ज थी। वह कुंवरपुर सड़क स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास संचालित होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही थी। किशोरी का कई दिनों से होटल में आना-जाना था। उसे कानपुर का रहने वाला एक युवक इस रेस्टोरेंट में छोड़ गया था। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस किशोरी को साथ ले गई है।