संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार को फूल और गुलदस्ते खूब बिके। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर फूल और गुलदस्ते की दुकानें लगी रहीं, जिसमें खरीदारी हुई। हालांकि इस बार रेस्टोरेंट और होटलों की साज सज्जा फीकी रही। ग्राहक भी कोई खास नहीं दिखे। रात के 12 बजते ही आतिशबाजी दागकर 2024 का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।
रविवार को शहर में जगह-जगह फूल और गुलदस्तों की दुकाने सजी रहीं। दुकानों में पूरा दिन लोग खरीदारी करते रहे। हालांकि अन्य सालों की तरह इस बार नववर्ष मनाने को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखा। होटल और रेस्टोरेटों की साज सज्जा नहीं दिखी और न ही किसी खास कार्यक्रम की व्यवस्था की गई। नूतन वर्ष इस बार घरों के अंदर ही सिमटा रहा। लोगों ने अपने घरों के अंदर ही समारोह सीमित रहा। लोग दोस्तों के साथ बैठकर घर में ही नववर्ष का जश्न मनाया। नव वर्ष का उत्साह विदेशी शराब की दुकानों में दिखा। रात 11 बजे तक लोग शराब की खरीदारी करते रहे।