फाइल फोटो-40-रिशांत कुमार। स्रोत परिजन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के लोहारन का पुरवा गांव निवासी किशोर की बीमारी से बंगलूरू में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम शव गांव पहुंचा। लोहारन का पुरवा निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति राजगीर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पुत्र रिशांत कुमार प्रजापति (17) बंगलूरू में 25 दिन पहले रिश्तेदारों के पास घूमने गया था। 30 सितंबर को उसने बुखार आने की सूचना दी। दूसरे दिन पिता हरिश्चंद्र प्रजापति बंगलूरू के लिए रवाना हुए। यहां पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसके पुत्र की मौत हो गई।