जहानाबाद। नगर पंचायत परिसर में पीएम स्वनिधि योजना को लेकर शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें 15 से लेकर 50 हजार रुपये तक ऋण के विषय में जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने लाभार्थियों को ऋण लेने के विषय में जानकारी दी। इसमें बताया कि छोटे रोजगार करने वालों को शासन से 15 हजार का पहला ऋण बैंक के माध्यम से दिलाया जाता है। एक साल में ऋण अदा करने के बाद दूसरा ऋण 25 हजार का और तीसरा ऋण 50 हजार मिलेगा। कोई भी लाभार्थी यूपीआई से ट्रांजेक्शन करता है तो उसे विशेष लाभ मिलेगा। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, नियाज जावेद आदि मौजूद रहे।